CTET Eligibility Criteria 2025 :
CTET Eligibility Criteriya 2025 राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद ( NCTE ) द्वारा CBSE C.T.E.T पेपर 1 और पेपर 2 के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के लिए विस्तृत CTET पात्रता 2025 के साथ-साथ राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम अर्हक अंक और आरक्षण नियम भी देख सकते हैं। नीचे NCTE द्वारा निर्धारित C.T.E.T 2025 पात्रता शर्तों को विस्तार से पढ़ें।
CTET Eligibility 2025 : परीक्षा की प्रक्रिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) द्वारा दिसंबर 2025 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( C.T.E.T ) का आयोजन किया जा रहा है। C.T.E.T पंजीकरण 2025 के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत पात्रता मानदंड को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
पेपर 1 और पेपर 2 के लिए C.T.E.T पात्रता
- पेपर 1 ( कक्षा 1 से 5 पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए )
- पेपर 2 ( कक्षा 6 से 8 पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए )
कक्षा 1 से 8 पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में बैठना होगा।
CTET Eligibility 2025 : शैक्षणिक योग्यता
पेपर 1 ( प्राथमिक शिक्षक ) :
- कक्षा 12 में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 2 – वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन ( D.Ed ) किया हो।
- 45% अंकों के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण और NCTE नियमों के अनुसार 2 – वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन किया हो।
- कक्षा 12 में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण और 4 – वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन ( B.El.Ed ) किया हो।
- स्नातक और B.Ed डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।
पेपर 2 ( उच्च प्राथमिक शिक्षक ) :
- स्नातक और 2 – वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन।
- स्नातक में 50% अंक और 1 – वर्षीय B.Ed
- कक्षा 12 में 50% अंक और 4 – वर्षीय B.El.Ed या BA.Ed/BSc.Ed
नोट : SC/ST/OBC/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाती है।
CTET पात्रता 2025 : आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
CTET पात्रता 2025 : न्यूनतम अर्हक अंक
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार: 60% ( 90/150 )
- OBC/SC/ST : 55% ( 82/150 )
CTET पात्रता 2025 : मुख्य बिंदु
- किसी भी शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम को NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- विशेष शिक्षा में डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति के बाद NCTE मान्यता प्राप्त छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा।
- शारीरिक शिक्षा, कला, गृह विज्ञान आदि के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम लागू होंगे।
C.T.E.T पात्रता मानदंड PDF 2025 को पढ़ने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Key Point –
♦ Official Site – Click Here
♦ Official Site – Click Here