Republic Day 2025 : राष्ट्रीय पर्व
हमारा देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज कर्तव्य पथ पर भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।
( Republic Day ) गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के संविधान के लागू होने और भारत को एक गणराज्य के रूप में स्थापित होने की याद दिलाता है। यह न केवल हमारे संविधान की महत्ता को दर्शाता है, बल्कि देश के हर नागरिक को उसके अधिकार और कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
Happy Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस का इतिहास
हमारा देश “भारत” 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की, लेकिन उस समय हमारा देश ब्रिटिश राज की सरकार अधिनियम 1935 के तहत शासित थी । भारत को अपने संविधान की आवश्यकता थी, जो देश की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करे। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में एक संविधान सभा का गठन हुआ।
2 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया। लेकिन इसे आधिकारिक रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, क्योंकि यह दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लेने की याद में चुना गया था।
Happy Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
गणतंत्र दिवस भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करने का प्रतीक है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य संविधान के महत्व को समझाना, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना और नागरिकों में उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Happy Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में परेड, हर साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास भव्य परेड का आयोजन होता है। इस परेड में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना अपनी ताकत और साहस का प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही देश की विभिन्न संस्कृतियों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।
Happy Republic Day 2025: राष्ट्रीय ध्वज फहराना
गणतंत्र दिवस पे राष्ट्रपति द्वारा तिरंगा फहराया जाता है, और राष्ट्रगान “जन गण मन” गाया जाता है। यह क्षण हर भारतीय के दिल में गर्व का संचार करता है।
“जन गण मन” भारत का राष्ट्रीय गान है। इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा और संगीतबद्ध किया था। पहली बार 27 दिसंबर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था।
राष्ट्रीय गान का पाठ
जन गण मन अधिनायक जय हे,
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिंध गुजरात मराठा,
द्राविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा,
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशीष मांगे,
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे,
भारत भाग्य विधाता।
जय हे! जय हे! जय हे!
जय जय जय जय हे॥
Happy Republic Day 2025: वीरता पुरस्कार
गणतंत्र दिवस पर बहादुर बच्चों और सेना के जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
Happy Republic Day 2025: विद्यालय और स्थानीय आयोजन
देशभर के विद्यालयों और संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर भाषण, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है।
गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए बहुत बलिदान दिए गए हैं। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि हमें अपने संविधान का पालन करना चाहिए और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।
जय हिंद! जय भारत!